करनैलगंज: आबादी की जमीन को लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडों से मारपीट, वीडियो हुआ वायरल
परसपुर थाना क्षेत्र के आटा परसपुर गांव मे आबादी की जमीन को लेकर दो पक्षों मे जमकर मारपीट हो गई। विवाद मे लाठी-डंडे और ईट-पत्थर चले, जिसका वीडियो मंगलवार 4 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मारपीट मे उषा देवी, कपूरा देवी और 7 वर्षीय बच्ची माही तिवारी घायल हुई, जिन्हें सीएचसी मे भर्ती कराया गया। पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर शांति भंग में कार्रवाई की है।