करनैलगंज: बसालतपुर में आयोजित हुआ 'ब्लॉक आपके द्वार 2.0', ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं
हलधरमऊ के बसालतपुर मे मंगलवार 12 बजे पूर्व माध्यमिक विद्यालय महादेव मे ब्लॉक आपके द्वार 2.0 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व BDO देव नायक ने किया। इसमे स्वच्छ भारत मिशन, ODF, RAC व शौचालय निर्माण सहित जनकल्याणकारी योजनाओ की जानकारी दी गई। ग्रामीणो की समस्याएं सुनी गई और समाधान के निर्देश दिए गए। इस दौरान विभिन्न विभागो के अधिकारी मौजूद रहे।