गोपालगंज: बकरीद पर्व को लेकर बंजारी रोड स्थित पुलिस लाइन से निकला फ़्लैग मार्च, सदर एसडीपीओ ने की अपील
बकरीद को लेकर शहर में निकाला गया फ्लैग मार्च, शांति बनाए रखने की अपील। बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर बुधवार की शाम शहर में प्रशासन की ओर से फ्लैग मार्च निकाला गया। यह मार्च शहर के बंजारी रोड स्थित पुलिस लाइन परिसर से शुरू हुआ। साथ ही शहर के पोस्ट आफिस चौक से होकर गुजरा।