हनुमानगढ़: टाउन में कार सवार दो युवकों से 1 क्विंटल 40 किलो 335 ग्राम डोडा पोस्त बरामद, सप्लायर को पिसी रिमांड पर किया गया गिरफ्तार
हनुमानगढ़ टाउन में भारतमाला सड़क मार्ग पर कार सवार दो युवकों से 1 क्विंटल 40 किलो 335 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामदगी के मामले में गिरफ्तार मुख्य सप्लायर सुनील झांझरा का पुलिस ने कोर्ट से रिमांड मंजूर करवाया है। इस प्रकरण में पुलिस दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भिजवा चुकी है। आरोपी की गिरफ्तारी पर ₹25000 का इनाम घोषित था।