बहराइच: धर्मनपुर इलाके में महिला का शव फंदे से लटकता मिला, पुलिस जांच में जुटी
जिले के रामगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत धर्मनपुर इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का शव पेड़ से लटकता हुआ मिला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस जांच में जुट गई है। परिजनों ने बताया कि किसी बात को लेकर घर में विवाद हुआ था। जिसके बाद महिला ने फांसी लगा ली है। जाच जारी।