बेगूसराय: बेगूसराय में दबंग वार्ड सदस्य ने घर में घुसकर गर्भवती महिला समेत चार लोगों को पीटा, सभी गंभीर रूप से घायल
बेगूसराय से एक बार फिर दबंगई की तस्वीर सामने आई है, जहां एक वार्ड सदस्य पर गंभीर आरोप लगे हैं। आरोप है कि उसने घर में घुसकर गर्भवती महिला समेत पांच लोगों को बेरहमी से पीट दिया, जिससे महिला का गर्भपात हो गया। फिलहाल सभी घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई हैं।