रांची: बीती रात पंडरा स्थित रवि स्टील इलाके में बिजली मिस्त्री अखिलेश चौधरी के घर में चोरी की बड़ी घटना सामने आई। जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले बिजली का कार्य करने के दौरान ट्रांसफॉर्मर से करंट लगने के कारण अखिलेश चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनके इलाज के लिए पूरा परिवार अस्पताल में मौजूद था।
इसी का फायदा उठाते हुए चोरों ने घर की खिड़की तोड़कर घर में प्रवेश किया और नकद रुपये, गहने सहित अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। परिवार के अस्पताल में होने के कारण चोरों ने वारदात को आसानी से अंजाम दिया।
घटना की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र में चिंता का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द चोरों की गिरफ्तारी और चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Ratu, Ranchi | Jun 24, 2026