नौगांव: नौगांव में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 46 डिग्री पार, आने वाले दिनों में 48 डिग्री तक पहुंचने की चेतावनी
नौगांव में गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। मंगलवार को दोपहर करीब 1:30 बजे शहर का तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया, जबकि रात का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। तेज धूप और गर्म हवाओं के थपेड़ों ने दिनभर लोगों को झुलसा कर रख दिया। बाजारों में दोपहर के समय सन्नाटा देखने को मिला और लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले।