पिपरिया: रामचंदरपुर गांव से पिपरिया पुलिस ने तीन एनबीडब्लू वारंटी को गिरफ्तार किया
रविवार अपराह्न 8 बजे पिपरिया थानाध्यक्ष सौरभ सुमन द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक पुलिस ने रामचंदरपुर गांव से तीन एनबीडब्लू वारंटी को गिरफ्तार किया है. पिपरिया थाना कांड संख्या 09/22 मामले के वारंटी नुनु लाल सिंह को तथा पिपरिया थाना कांड संख्या 20/17 मामले के दो वारंटी पप्पू सिंह एवं अरुण सिंह को गिरफ्तार किया गया.