चायल: कौशाम्बी: मौली गांव में 3 भूमि विवादों का मौके पर निस्तारण, अतिक्रमण हटाया गया
बुधवार जिलाधिकारी के निर्देश पर चल रहे “टॉप 10 भूमि विवाद समाधान” अभियान के तहत उप जिलाधिकारी चायल अरुण कुमार ने ग्राम मौली में कैम्प लगाकर तीन मामलों का मौके पर ही निस्तारण कराया। संयुक्त राजस्व-पुलिस टीम ने आराजी संख्या 652 व 384 (तालाब की भूमि) से अवैध अतिक्रमण हटवाया, वहीं शिकायतकर्ता राजेश को आराजी संख्या 660 पट्टे की जमीन पर कब्जा दिलाया गया।