फुलवारी: लक्ष्मी पूजा, काली पूजा और छठ पर्व को लेकर फुलवारी शरीफ थाना में शांति समिति की बैठक, डीजे पर प्रतिबंध
Phulwari, Patna | Oct 26, 2024 फुलवारी शरीफ थाना परिसर में शनिवार शाम 5:00 बजे लक्ष्मी पूजा, काली पूजा और छठ पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। यह बैठक अनुमंडल दंडाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के उपस्थिति में की गई। जिसमें काली पूजा, लक्ष्मी पूजा और छठ पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर चर्चा की गई। डीजे पर भी प्रतिबंध रहेगा।