मुरैना नगर: मुरैना में पेयजल पंप की केबल चोरी,वार्ड 39 में पानी का संकट, कोतवाली थाने में की शिकायत,नगर निगम ने आवेदन तक नहीं लिया।
मुरैना नगर निगम के वार्ड 39 गोपालपुरा में दो पेयजल मोटर पंप की केबल चोरी होने से जलापूर्ति ठप हो गई और लोगों को पीने के पानी के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। पंप ऑपरेटर ने कोतवाली में लिखित शिकायत दी, जबकि नगर निगम कार्यालय में आवेदन लेने से भी इनकार का आरोप लगाया।करीब तीन हजार रुपये की केबल पहले भी चोरी हो चुकी है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।