फुलवरिया: पेनुला रामसन गांव में दरवाजे पर खड़ी बाइक चोरी, शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
फुलवरिया थाना क्षेत्र के पेनुला रामसन गांव में बाइक चोरी की घटना सामने आई है। मामले को लेकर विजय कुमार चौबे ने इस संबंध में थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें उन्होंने बताया है कि गांव के ही अशोक राम के दरवाजे पर उनकी बाइक खड़ी थी। कुछ जरूरी काम से थोड़ी देर के लिए वहां से चला गया। जब वापस लौटे तो उनकी बाइक वहां से गायब थी।