आरोन: बनयाई गांव में घर की दीवार गिरने से दो सगे भाइयों की मौत
गुना जिले में आरोन के बनयाई गांव में दर्दनाक घटना सामने आई, 3 मई शाम को दी जानकारी में शुक्रवार शनिवार शाम की दरमियान परिवार कच्चे मकान की छान छप्पर हटा रहे थे तभी पास खेल रहे 13 वर्षीय कपिल और 6 वर्षीय अभिराज दीवार गिरने से मलबे में दब गए। दोनों को परिजन अशोकनगर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहा मृत घोषित कर दिया। गांव में शोक की लहर है पुलिस जांच जारी है।