थाना भाटपचलाना पुलिस को थाना क्षेत्र में हुई मारुति सुजुकी इक्को कार चोरी तथा ग्राम रुणिजा स्थित पवन चक्की से तार चोरी की घटनाओं के आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। फरियादी हीरालाल पिता रमेश उर्फ रामेश्वर डोडिया निवासी ग्राम सुरेल द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उनकी मारुति सुजुकी इक्को कार क्रमांक MP-20 CH-5486 को अज्ञात बदमाश घर के बाहर