चूरू: कोतवाली पुलिस की साइबर अपराध के खिलाफ कार्रवाई, करोड़ों की फ्रॉड राशि के लेनदेन वाले 5 बैंक खातों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Churu, Churu | Sep 24, 2025 चूरू जिले में साइबर अपराध के खिलाफ चल रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए संदिग्ध बैंक खातों का खुलासा किया है। 30 सितंबर तक चलाये जा रहे अभियान के तहत 117 ऐसे संदिग्ध बैंक खाते चिन्हित किए गए हैं, जिनमें फ्रॉड की राशि का लेनदेन पाया गया है। कोतवाली पुलिस ने फिलहाल पांच नामजद के खिलाफ बुधवार को मुकदमा दर्ज किया है।