चूरू: सालासर मेले से पहले युथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रतननगर में अपने खर्चे और श्रमदान से जर्जर सड़क को सुधारा
Churu, Churu | Sep 24, 2025 चूरू जिले के रतननगर में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की उपेक्षा पर नाराजगी जताते हुए अनूठी पहल की है। रतननगर के श्याम मंदिर के सामने मुख्य सड़क पर लंबे समय से पड़े बड़े गड्ढे को उन्होंने बुधवार को खुद के खर्चे और श्रमदान से दुरुस्त कर समाज के प्रति जिम्मेदारी का परिचय दिया।