गिरिडीह: जिला कांग्रेस कार्यालय में राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, नेताओं ने योगदानों को किया याद
बक्सीडीह रोड़ स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में गुरुवार को 11 बजे पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि बहुत धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर को शहीद दिवस के रूप में मनाते हुए सर्वप्रथम सभी लोगों ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण किया।