मखदुमपुर: उत्क्रमित मध्य विद्यालय भीमपुरा में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मखदुमपुर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय भीमपुरा में मंगलवार के दिन 2 बजे शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लग गई। विद्यालय से धुआं और आग की लपटें निकलती देख ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना विद्यालय के शिक्षक श्याम कुमार को दी। ग्रामीणों के ततपरता से आग पर काबू पाया गया।