जगाधरी: फैमिली प्लैनिंग एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया की शाखा ने आज यमुनानगर कार्यलय में महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर के प्रति किया जागरूक ।
फैमिली प्लैनिंग एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया शाखा की टीम ने आज यमुनानगर के आदर्श नगर स्थित कार्यालय में महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि यह कैंसर पूरी तरह से रोकथाम योग्य है जागरूकता और टीकाकरण से इस पर काबू पाया जा सकता है। साथ ही महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।