बरेली: मुर्गियों के बच्चों को लेकर भाई-भाई में खूनी झगड़ा, सिर फोड़कर किया जानलेवा हमला
बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र के चक महमूद में मुर्गियों के बच्चों को लेकर दो भाइयों में विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर भाई ने नाजिम पर जानलेवा हमला कर सिर फोड़ दिया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।