बेमेतरा कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शिक्षा विभाग एवं आदिम जाति विकास विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने दोनों विभागों द्वारा संचालित शासकीय योजनाओं, कार्यक्रमों एवं गतिविधियों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की तथा शैक्षणिक गुणवत्ता एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया।