बलरामपुर: गणतंत्र दिवस पर रिजर्व पुलिस लाइन में पुलिस परेड देखने के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे क्षेत्रवासी
26 जनवरी सुबह 9:30 बजे रिजर्व पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस की परेड को देखने के लिए बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी पहुंचे। इस अवसर पर पुलिस के जवानों द्वारा कदम ताल करते हुए बेहतरीन परेड किया गया एवं लोगों को उनकी सुरक्षा एवं संरक्षण का एहसास दिलाया गया। परेड में पुलिस रेडियो शाखा एवं महिला, पुरुष पुलिस कर्मी तथा एनसीसी के कैडेट शामिल रहे।