बलरामपुर: कलवारी अमृत सरोवर पर गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण किया गया, बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद
26 जनवरी सुबह 10:00 बजे कलवारी अमृत सरोवर पर गणतंत्र दिवस के अवसर पर धूमधाम से ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर लोगों को पूर्व प्रधान जितेंद्र सिंह ने संविधान के बारे में और यह कब लागू हुआ जानकारी दी। देश के अमर शहीदों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बारे में जानकारी देते हुए उनके व्यक्तित्व कृतित्व से प्रेरणा लेकर देश के प्रति समर्पित रहने को कहा।