भारतीय जनता पार्टी के नव-निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर बालोद जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्सव और उल्लास के साथ खुशी जताई। बालोद शहर मंडल और डौंडीलोहारा मंडल में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां आतिशबाजी, मिठाई वितरण, नारेबाजी और रैली के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने अपनी प्रसन्नता व्यक्त की।