हुज़ूर: कोलार रोड पर एसयूवी कार में लगी आग
Huzur, Bhopal | May 16, 2026 भोपाल के कोलार रोड पर एक एसयूवी कार में आग लग गई। कुछ ही देर में पूरी कार धुं धुंकर जल उठी। आग की लपटें 10 फीट ऊपर तक उठ गई। गनीमत रही कि कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया, वरना ब्लास्ट भी हो सकता था। कोलार रोड पर चूना भट्टी रेस्ट हाउस के आगे गार्डन रेसीडेंस है। इसके गेट पास ही एक एसयूवी कार खड़ी थी।