कटनी नगर: सुने मकान में लाखों की चोरी, सीसीटीव्ही फुटेज वॉयरल, माधव नगर MES कालोनी में हुई वारदात
माधव नगर थाना अंतर्गत एमईएस कॉलोनी में चोरों ने 6 और 7 जुलाई की रात कैमिस्ट अनिल कलवानी के घर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। वे अपने परिवार सहित बाहर गए हुए थे अनिल के द्वारा आज बुधवार दोपहर 2 बजे वारदात की जानकारी दी। उन्होंने बताया घर की अलमारी मे रखे 1 लाख 95 हजार रुपये कैश और सोने-चांदी के जेवर चोर ले उड़े। कुल 5 लाख की वारदात को चोरों ने अंजाम दिया।