बिंदकी: अमौली कस्बे के जोनिहा रोड में बोलेरो गाड़ी की टक्कर से ऑटो सवार 7 लोग घायल, सभी को गंभीर हालत में रेफर किया गया
फतेहपुर जनपद के थाना चांदपुर क्षेत्र के अंतर्गत अमौली कस्बे के जोनिहा रोड में सोमवार को दिन में करीब 3:00 बजे बोलेरो गाड़ी की टक्कर से ऑटो में सवार ललित, विपिन, संजय, शैलेंद्र, शर्मिला व उसकी पुत्री ईशानी तथा एक अज्ञात कुल सात लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमौली में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार बाद सभी को रेफर कर दिया गया।