रामपुर: रविवार को रामपुर साइबर क्राइम टीम ने फर्जी सिम बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया, 5 लोगों को किया गिरफ्तार
Rampur, Rampur | Sep 14, 2025 रविवार को शाम 6 बजे मिली जानकारी के अनुसार रामपुर साइबर क्राइम पुलिस ने एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जो फर्जी सिम कार्ड एक्टिवेट करके दक्षिण एशियाई देश कंबोडिया भेज रहे थे। यह गिरोह ग्राहकों के दस्तावेजों का दुरुपयोग कर उनके नाम पर दो सिम एक्टिवेट करता था, जिसमें से एक सिम ग्राहकों को दिया जाता था।