रामपुर: रविवार को समाजवादी पार्टी द्वारा आयोजित 'पीडीए' पंचायत में सांसद मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी शामिल हुए
Rampur, Rampur | Sep 14, 2025 रविवार को शाम चार बजे मिली जानकारी के अनुसार ग्राम राठोण्डा में समाजवादी पार्टी की ओर से पीडीए पंचायत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामपुर से सांसद मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी रहे। सांसद नदवी ने जनता से समाजवादी पार्टी की विचारधारा से जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि देश एक मुश्किल दौर से गुज़र रहा है और हम सभी को मिलकर देश हित में काम करना होगा।