रामपुर: रविवार को थाना सिविल लाइन क्षेत्र से पुलिस ने चैकिंग के दौरान अवैध चाकू के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
Rampur, Rampur | Sep 14, 2025 रविवार को शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार थाना सिविल लाइन पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस गश्त के दौरान, एक आरोपी को शिवापुर खंडहर से गोविंद कॉलोनी जाने वाले कच्चे रास्ते पर पकड़ा है। उसके पास से एक नाजायज चाकू बरामद हुआ है। इस बरामदगी के आधार पर, थाना सिविल लाइन में आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।