कानपुर: नवाबगंज में एलआईयू के दरोगा की हत्या करने की कोशिश, मामला दर्ज
नवाबगंज में केडीए सिग्नेचर ग्रीन्स निवासी एलआईयू दरोगा गौरव अत्री की हत्या करने की कोशिश 31 जनवरी की रात में की गई थी।थाना प्रभारी दीनानाथ मिश्र ने सोमवार सुबह 11बजे बताया पीड़ित की तहरीर पर शोभित दीक्षित,आर्यन श्रीवास्तव,अनुराग तिवारी व अज्ञात के खिलाफ जान से मारने के प्रयास समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।