गिरिडीह: जाति आधारित जनगणना को लेकर राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष ने डीसी ऑफिस में ज्ञापन सौंपा
जाति आधारित जनगणना को लेकर राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी विकास पटेल ने सोमवार को 12 बजे डीसी ऑफिस पहुंच कर महामहिम राष्ट्रपति के नाम उपायुक्त गिरिडीह को ज्ञापन सौंपा। बताया गया कि 5 जून इसको लेकर धरना-प्रदर्शन तथा तीसरे चरण में 22 जून 2026 को देशभर के जिला मुख्यालयों में रैली और प्रदर्शन किया जाएगा।