श्योपुर: NH निर्माण में भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने पाली रोड पर किया प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम SDM को दिया ज्ञापन
श्योपुर। जिला कांग्रेस कमेटी ने आज रविवार को दोपहर 3.30 बजे नेशनल हाइवे 552 पाली रोड पर नेशनल हाइवे निर्माण कर रही कम्पनी और ठेकेदार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाये कि केन्द्र के बडे भाजपा नेता ने नेशनल हाइवे के निर्माण का ठेका लिया है जिसके दबाव में यहां का प्रशासन चुप हैं तो वहीं भाजपा के नेता भी चुप्पी साधे हुए हैं।