श्योपुर: सोर ऊर्जा के प्रति आमजन को जागरूक करें सक्सेना, प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना पर दो दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित
श्योपुर। कलेक्टर अर्पित वर्मा के मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्युत विभाग परिसर श्योपुर में रविवार को शाम 5 बजे सम्पन्न हुआ। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम एनपीटीआई (नेशनल पावर ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट) शिवपुरी द्वारा संचालित किया गया।