चंदिया: चंदिया के ओबरा गांव में मारपीट और जान से मारने की धमकी पर मामला दर्ज
उमरिया जिले के चंदिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ओबरा में मारपीट का मामला सामने आया है।जानकारी के अनुसार नरेश कोल, उम्र 45 वर्ष, अपने घर के सामने मौजूद थे।इसी दौरान गांव के ही लक्ष्मीकांत कोल, उम्र 22 वर्ष ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी।विवाद बढ़ने पर आरोपी ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।घटना के बाद पीड़ित ने चंदिया थाने में शिकायत दर्ज कराई।