शहर से गुजरते राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार 25 नवंबर को किवरली के पास एक बाइक अचानक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान बद्दा राम पुत्र गोर्खाराम और उनकी पत्नी गमनी के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मोटरसाइकिल अचानक बेकाबू हो गई थी। सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची।