शाहजहांपुर: सांसद के बेटे को धमकी, फायरिंग व जातिसूचक टिप्पणी के मामले में राघवेंद्र सिंह उर्फ नीटू पर एफआईआर दर्ज
शाहजहांपुर। भाजपा सांसद अरुण सागर के बेटे अंकित सागर को धमकी देने के मामले में पुलिस ने राघवेंद्र सिंह उर्फ नीटू के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। घटना 27 अप्रैल की शाम साउथ सिटी कॉलोनी की है, जहां स्कूटी खड़ी होने को लेकर कहासुनी के दौरान आरोपी ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गाली-गलौज की। आरोप है कि उसने अंकित की कार पर हमला किया।