हरिहरगंज: दमवाँ मोड़ स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में एचपीवी वैक्सीनेशन को लेकर जागरूकता बैठक आयोजित
पीपरा प्रखंड के दमवाँ मोड़ स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में गुरुवार के दोपहर 2:00 बजे एचपीवी वैक्सीनेशन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का नेतृत्व हरिहरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. गोपाल प्रसाद ने की। इस अवसर पर सीएचओ प्रभारी बाल्मीकि कुमार, बीटीटी निर्मला शर्मा, एएनएम शारदा देवी आदि शामिल थे।