जलडेगा: कोनमेरला गांगुटोली जलडेगा सड़क जर्जर , मरम्मत शुरू, वाहन चालकों ने जताया संतोष
जलडेगा प्रखंड क्षेत्र के महावीर चौक, कोनमेरला और गांगुटोली क्षेत्र की मुख्य सड़क बरसात में पूरी तरह जर्जर हो गई थी। जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे और कीचड़ के कारण आवागमन बाधित हो रहा था और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। मामले को देखते हुए पथ निर्माण विभाग ने सड़क मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है। विभाग द्वारा जगह-जगह जर्जर सड़क को उखाड़ कर