दतिया नगर: भीषण गर्मी में राहत: भारत विकास परिषद ने सिविल लाइन में लगाया नि:शुल्क प्याऊ, मिलेगा ठंडा पानी
भीषण गर्मी को देखते हुए भारत विकास परिषद शाखा दतिया द्वारा आज रविवार सुबह सिविल लाइन स्थित एसपी बंगले के सामने निःशुल्क प्याऊ का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सुबह लगभग 9 बजे नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रशांत ढेगुला एवं समाजसेवी डॉ. महेंद्र चऊदा की उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर परिषद के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की मौजूदगी में विधिवत पूजा-अर्चना कर