गाज़ियाबाद: थाना खोड़ा पुलिस टीम ने रेस्टोरेंट में रोटी बनाते समय रोटियों पर थूकने वाले 1 शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना खोड़ा पुलिस टीम ने रेस्टोरेंट में रोटी बनाते समय रोटियों पर थूकने वाले इरफान नाम के 1 शातिर अभियुक्त को शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े 3 बजे थाना खोड़ा क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने बताया कि घटना से जुड़ा एक वीडियो शुक्रवार सुबह से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। वीडियो में इरफान रेस्टोरेन्ट में रोटी बनाते समय रोटियों पर थूकता हुआ दिखाई दे रहा था।