पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष पर 'अटल स्मृति सम्मेलन' का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने अटल जी को राष्ट्र निर्माण का महानायक बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और स्वर्णिम चतुर्भुज जैसे क्रांतिकारी कदमों से अटल जी ने आधुनिक भारत की नींव रखी थी।