घोड़ाडोंगरी: सारणी-घोड़ाडोंगरी मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा: ऑटो और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में युवक की मौके पर मौत,
सारणी-घोड़ाडोंगरी मुख्य मार्ग पर शनिवार दोपहर करीब 1 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ऑटो चालक घायल हो गया। यह हादसा सूखाढाना और चोरपांधरा के बीच स्थित स्टेट हाईवे पर हुआ, जिससे कुछ समय के लिए मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।