पटना ग्रामीण: पटना में लालू प्रसाद यादव को ED द्वारा पूछताछ पर बेटी मीसा भारती ने कहा- ऐसा लग रहा है हमारे प्रधानमंत्री काफी डरे हैं
सोमवार को राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को पटना जोनल कार्यालय में ED द्वारा पूछताछ पर उनकी बेटी मीसा भारती ने कहा की आज हमारे पिता लालू प्रसाद यादव को बुलाया गया है और कल भाई तेजस्वी को बुलाया गया है फिर हमें दिल्ली भी बुलाया गया है। जैसे-जैसे चुनाव करीब आ रहे हैं,ऐसा लग रहा है हमारे प्रधानमंत्री काफी डरे हैं।