बारिश के कारण खेतों में चल रहे निंदाई-गुड़ाई और कोलपे जैसे कृषि कार्य ठप हो गए। किसान रमन पटेल ने बताया कि तेज बारिश के चलते मजदूरों को भी काम बंद कर खेतों से अपने घरों को लौटना पड़ा। हालांकि, किसानों ने बताया कि यह बारिश गर्मी की कपास, मिर्च और मक्का जैसी फसलों के लिए फायदेमंद साबित होगी। जानकारी शुक्रवार सुबह 11 बजे की है ।