मुरैना: खड़ियार के पास ससुराल जा रहे युवक को कार ने मारी टक्कर, घायल ग्वालियर रेफर
Morena, Morena | Apr 17, 2026 बाइक पर सवार एक युवक अपनी ससुराल की तरफ जा रहा था, तभी कार के चालक ने लापरवाही से चलाते हुए मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। जिससे युवा गंभीर रूप से घायल हो गया जिसको उपचार के लिए मुरैना जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद घायल युवक को ग्वालियर के लिए रेफर कर दिया गया है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है