हरिहरगंज: शारदीय नवरात्र की नवमी पर सियारभुका गांव के देवी मंदिर में भव्य भंडारा और 51 कन्याओं का पूजन किया गया
हरिहरगंज नगर पंचायत क्षेत्र के सियारभुका गांव स्थित देवी मंदिर में शारदीय नवरात्रि के महानवमी सोमवार के देर शाम श्री श्री दुर्गा पूजा समिति सियारभुका व समाजसेवियों के द्वारा 51 कन्याओं का पूजन किया गया। इस दौरान 2 से 10 वर्ष तक के कन्याओं का वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजन किया गया। उक्त बात की जानकारी हरिद्वार प्रसाद ने मंगलवार के सुबह 8:00 बजे दिया।