कलान: मिर्जापुर क्षेत्र में हुआ मॉक बलवा ड्रिल, जिसमें पांच थानों की पुलिस ने लिया हिस्सा
शाहजहांपुर के मिर्जापुर में आगामी पर्वों एवं कानून-व्यवस्था को लेकर शाहजहांपुर पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। इसी क्रम में रविवार को जलालाबाद क्षेत्र के थाना मिर्जापुर में मॉक बलवा ड्रिल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व क्षेत्राधिकारी ज्योति यादव ने किया। ड्रिल में थाना जलालाबाद, मिर्जापुर, कलान, परौर और अल्लाहगंज थाने की पुलिस ने भाग लिया।