प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम धोंधा में आयोजित कृषि महाविद्यालय के भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब भाजपा कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। मंच के सामने ही लात-घूसे चलने लगे, जिससे कार्यक्रम की गरिमा प्रभावित हुई। उस समय मंच पर प्रदेश के कृषि मंत्री रामविचार नेताम और क्षेत्रीय विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते मौजूद थे।